Sunday 28 November 2010

थैंक्सगिविंग

हर एक परिवार थैंक्स गिविंग अलग तरीके से मनाता है| थैंक्स गिविंग एक अमेरिकेन और कनेडियन त्योह्हर है| इस लिए कई अमेरिकेन परिवारों में थैंक्स गिविंग एक बहुत विशेष दिन है| इसी दिन पर रिश्तेदारें नज़दीक और दूर से भी मिलते हैं| मेरी सहेलियों और मेरे दोस्तों के घर में शायद बीस-तीस लोग मिलते हैं| बहुत बार सभी लोग माता - पिता के घर पर आते हैं लेकिन कभी कभी वे दादा-दादी या नाना-नानी के घर पर भी मिलते हैं| थैंक्स गिविंग से पहले हर घर में सभी औरतें बहुत खाना पकती हैं| घरों में से कई बार एक बहुत खूबसूरत खुशबू आती है क्योंकि टर्की, पाय, आलू, और आदी स्वादिष्ट सब्जी/फल बनाया जाता हैं| मेरे परिवार में थैंक्स गिविंग थोड़ा अलग तरीका से मनाया जाता हैं क्योंकि मेरा माता-पिता अमेरिका में नहीं बड़े हुए हैं| जब मैने प्रीस्कूल  से एक दिन घर आकर मम्मी से पूछा की "हम थैंक्स गिविंग क्यों नहीं मनाते?" तब मम्मी को समझ हुआ की थैंक्स गिविंग का मतलब क्या हैं| मैं बहुत छोटी थी लेकिन मैं बहुत बोलती थी और मैने मम्मी को थैंक्स गिविंग के बारे में सब कुछ बता दिया| उस मम्मी ने एक नया परंपरा शुरू किया की हम हर थैंक्स गिविंग पर कुछ नया खाना बनायें और खाने के बाद एक एक कर के हम एक दूसरे को बताएं की हम किस बात पर आभारी हों|

No comments:

Post a Comment