Monday 9 April 2012

भ्रष्टाचार की समस्या

भारत में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी मुसीबत बन गयी है | लोगों को किसी भी चीज़ करने के लिए रिश्वत देना पड़ता है | अगर किसी को एक ड्राइविंग लाइसेंस या पैसपोर्ट बनवाना है, उसके लिए रिश्वत देना परता है | यह इसलिए हो रहा है क्योंकि जो लोग अक्सर सर्कार में काम करते हैं, उन लोगों की तनखा ज्यादा नहीं होता है, लेकिन रिश्वत मांगने से वे बहुत ज्यादा पैसा बना सकते हैं , और कोई भी नहीं है रोकने के लिए | कुछ लोगों ने बताया है की उनको रिश्वत देना पड़ा मौत की प्रमाण पात्र लेने के लिए, जनम की प्रमाण पात्र लेने के लिए, मकान में पानी लगवाने के लिए, और मकान रजिस्टर करने के लिए | अगर किसी पोलिस वाले ने आपको गलत चलते हुए पकड़ लिया, आपको सिर्फ कुछ पैसे देने पड़ते हैं और वह आपको उसी वक़्त जाने देगा | यहाँ तक बढ़ गया है की आजकल कहीं जगा शौचालय इस्तेमाल करने के लिए भी पैसे लगते हैं | ऐसा हो गया है की लोग पैसे के लिए लालची हो गए हैं |
लोग अब भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं, और बहुत सारे लोग विरोध कर रहे हैं | कुछ लोगों ने एक नया वेबसाइट खोला है, जहाँ आप पढ़ सकते हैं की लोगों को कहाँ और कितना रिश्वत देना पड़ा | यह वेबसाइट (ipaidabribe.com) पूरी दुनिया को यह भ्रष्टाचार दिखता है | अब तक इस वेबसाइट पर सोलह हज़ार खबर हैं जिस में लोग अपनी खबर बताते हैं, और मिलकर इन लोगों को तैतालीस करोड़ से ज्यादा पैसे देने पड़े | जिन लोगों ने यह वेबसाइट बनाया है, वह कहते हैं की वे इस भ्रष्टाचार को पूरी दुनिया को पेश करना चाहते हैं, और कहते हैं की ऐसे कुछ लोगों को शर्म आ जाएगी, और कुछ लोग अपने डिपार्टमेंट के बारे में देख सकते हैं, जैसे एक प्रबंधक देख सकता है की उसके डिपार्टमेंट में कितना भ्रष्टाचार है , और उसके बारे में कुछ कर सकता है | मेरे ख्याल में इससे भ्रष्टाचार कुछ कम हो सकता है | मेरे ख्याल में जब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुर्म नहीं बनता है, हालत खराब ही रहेगी | अगर दुसरे देश में चले जाओ, तो लोगों को रिश्वत मांगने से दर लगता है, और ज्यादा से ज्यादा लोग इमानदार होने में गर्व लेते हैं, और ऐसा होना चाहिए भारत में भी |

No comments:

Post a Comment